- सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट का सांसद सिग्रीवाल ने किया उद्घाटन
राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर बाजार स्थित छपरा-सिवान मुख्य सड़क मार्ग के किनारे लगे स्ट्रीट लाइट का महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने फीता काटकर उद्घटान किया। लाइट जलते ही बाजार की सड़कें दूधिया रौशनी से जगमगा उठी। सांसद श्री सिग्रीवाल ने कहा कि स्ट्रीट लाइट जलने से यात्रा करने वाले आम लोगो काफी राहत मिलेगी। सड़क पर रौशनी होने से दुर्घटना के साथ अन्य अपराध पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि एनएच 531 मुख्य सड़क का टेंडर जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंटक्सन कम्पनी को मिली थी। जिसे सड़क निर्माण के क्रम में बाजार व चट्टी पर सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाना था। जिसके तहत कोपा से लेकर रसूलपुर चट्टी तक 202 स्ट्रीट लाइट लगा है। जिसके करीब तीन साल बाद दाउदपुर बाजार से लेकर कोपा, एकमा एवं रसूलपुर तक के लाइट को चालू किया गया। जिसपर करीब 2 करोड़ 52 लाख 50 हजार की लागत खर्च आया था। लाइट जलते ही बाजार के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर जनसेवी हरिमोहन सिंह गुड्डू, मुकेश सिंह, दयानद सिंह, उमाशंकर सिंह, दिलीप प्रसाद, पथ निर्माण विभाग के जेई, विद्युत विभाग के जेई नीलेश सिंह, पंकज सिंह आदि अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग