राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात्रि पानापुर थाना क्षेत्र के मरवा बसिया गांव से 126/17 लूट कांड में संलिप्त अपराधी टहलु नट को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने दाउदपुर थाना में लूट कांड की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसके अनुसार माने से संतोष कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ 27 जून 2017 को कमांडर वाहन से छपरा जा रहे थे। इसी दौरान भोला ढाला के समीप उनकी अटैची तोड़ कर एक युवक गहना लूटने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो अपराधी ईट मारकर सर फोड़कर फरार हो गया था। पुलिस अभ्युक्त की तलाश के लिए कई वर्षो से कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी। तब जाकर करीब चार साल बाद पुलिस अभियुक्त को तलाश करने में सफल रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग