नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का सारण भ्रमण के दौरान अमनौर में जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात किया। प्रखंड अध्यक्ष के बडे़ भाई बच्चु प्रसाद की कोविड से हुई मौत पर गहरा दुख जताते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। इसके पूर्व शहीद जयमंगल महतो स्मारक समिति द्वारा प्रस्तावित अमनौर चौक का नाम शहीद जयमंगल महतो चौक का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा किया गया। जबकि उनके द्वारा सारण ग्रामीण डिजिटल पेमेंट कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौड़, देवेन्द्र सिंह, विजय शर्मा स्मारक समिति के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, सचिव कुलदीप महासेठ, शशिकांत, शांतिभूषण, पिंटू कुमार, संजय सिंह, मकसूद आलम, दिपक कुमार, नागेन्द्र कुशवाहा, अतुल कुमार, रंजीत प्रसाद कुशवाहा आदि लोग शामिल थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग