पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर के पास बीते रविवार की शाम को अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार घायल ससुर दामाद की पटना मे इलाज के दौरान दामाद की मौत हो गई।मृतक दामाद की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी खजुरी गांव निवासी चुमन राय का 22 वर्षीय पुत्र राजकुमार राय के रूप में हुई वही ससुर सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव निवासी स्व देवनाथ राय का 40 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न राय सुरक्षित है।शव को परिजनों द्वारा मशरक थाना परिसर में बुधवार को लेकर आया गया जहां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।मामले में परिजनों ने बताया कि दामाद ससुर बाइक पर सवार होकर खजुरी गांव से मलिकपुरा जा रहे थे कि लखनपुर गोलम्बर पर अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें दोनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया जहा से उसकी गंभीर हालत देख पटना रेफर किया गया जहा उसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। थाना परिसर में मृतक की पत्नी आरती देवी का परिजनों समेत रो रो कर बुरा हाल है।मृतक का छः महीने पहले ही शादी हुई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग