अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर गांव में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़खानी किये जाने तथा पीड़ित युवती द्वारा छेड़खानी का विरोध किये जाने पर आरोपी द्वारा उसे मारपीट कर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बाद में पीड़ित युवती द्वारा शोर मचाये जाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया तथा मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल आरोपी कटोखर गांव निवासी राजा खान बताया जाता है। मारपीट के बाद पुलिस ने परिजनों की सहायता से उसे एकमा में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालांकि बाद में उसे चिंताजनक हालत में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मांझी के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवनाथ राम पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। घटना के बाद दोनों तरफ से तनावपूर्ण हालात को देखते हुए रिविलगंज दाउदपुर तथा एकमा थाना पुलिस को भी बुलाना पड़ी। उधर एसडीपीओ मुनेश्वर सिंह तथा एकमा सर्किल इंस्पेक्टर बालेश्वर राय भी घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो पक्षों से घटना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली। जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया। दोनो पक्षों के बीच उतपन्न तनाव को देखते हुए सारण पुलिस कटोखर गांव में कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि