अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गम्हरिया की प्रधानाध्यापिका मंजू देवी के अवकाश उपरांत उनके सम्मान मे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। उन्हें अंग वस्त्र छाता तथा धार्मिक पुस्तक भेंट दी गई। उनके प्रति अपना उद्गार व्यक्त करते हुए शिक्षक डॉक्टर असलम अंसारी ने कहा कि श्रीमती मंजू देवी शिक्षण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए जानी पहचानी जाती हैं। उनकी कर्तव्य निष्ठता और समय निष्ठता से सभी शिक्षकों को सीख लेनी चाहिए। बोलते हुए शिक्षक नेता दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि मंजू मैडम पूरे प्रखंड के लिए आदर्श शिक्षिका रही हैं। युवा शिक्षकों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यक्षता व संचालन प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। मौके पर ब्रजेश कुमार सिंह, शैलेश मोहन पांडे, अजीत कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, शिक्षक नेता सुरेन्द्र राम, अजय कुमार राम, संगीता देवी, अनिता देवी उषा देवी सहित कई अन्य गणमान्य शिक्षक उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग