राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

धोखाधड़ी मामले में अभियुक्त गिरफ्तार 48 हजार रुपए भी बरामद

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण) देश में जिस तरह से बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया बढ़ रही है वैसे ही धोखाधड़ी के भी मामले देखने को मिल रहा है बनियापुर में भी एक युवक को जालसाजी कर एक युवती के बैंक खाते से अलग-अलग बैंक में रुपये ट्रांसफर करने के मामले प्रकाश में आया है। बताते चले कि उक्त मामले में बनियापुर पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक साईबर अपराधी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। वही दो किस्तों में ट्रांसफर की गई रकम 48 हजार रुपये भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी 21 वर्षीय मो. इरसाद आलम है। जो गत 13 अगस्त को दर्ज थाना कांड संख्या 308/21 का प्राथमिक अभियुक्त है। गिरफ़्तार युवक अपने घर पर ही साईबर कैफे चलाता है। मामले की प्राथमिकी कामता निवासी ज्योति कुमारी ने दर्ज कराई थी। जिसमे पीड़िता ने बताया था कि मेरा खाता इंडिया पोस्ट बैंक कामता में है । जिस खाते से जालसाजों द्वारा अलग-अलग तिथि को अलग-अलग बैंक में दो किस्तों में 48 हजार रुपये फर्जी ढंग से ट्रांसफर कर ली गई है। मालूम हो कि हाल के दिनों में बढ़ती साईबर क्राइम की घटनाओं को लेकर एटीएम कार्ड एवं ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ता चिंतित दिख रहे है।