राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा में आरपीएफ-सीआईबी की टीम की बड़ी कार्रवाई, रेलवे ई-टिकट के दलाल को किया गिरफ्तार

  • गिरफ्तार दलाल के पास से लैपटॉप मोबाइल तथा प्रिंटर बरामद
  • प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के उपयोग से करता था टिकट का दलाली

रंजीत भोजपुरिया। राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के आरपीएफ तथा सीआईबी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रेलवे ई-टिकट के दलाल को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर अनिरुद्ध कुमार राय ने बताया कि प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के उपयोग से ई-टिकट का दलाली करने के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम के द्वारा सारण जिले के माझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित दीक्षा फोटोस्टेट एवं कॉमन सर्विस सेंटर पर छापेमारी कर दुकान के संचालक नितेश कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार दलाल के द्वारा और फर्जी नाम और पते से आईआरसीटीसी की कुल 17 फर्जी पर्सनल आईडी बनाई गई थी। जिसके माध्यम से टिकट बुकिंग कर अवैध रूप से बेचकर पैसे की उगाही कर रहा था। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि उसके द्वारा फर्जी नाम और पते से आईआरसीटीसी का यूजर आईडी बनाया गया है और उस के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को रेलवे ई टिकट बुकिंग कर ग्राहकों से 500 से 1000 रूपये प्रति टिकट लाभ प्राप्त कर बेच रहा था।

गिरफ्तार दलाल के पास से पुलिस की टीम ने 22 सामान्य व तत्काल रेलवे ई टिकट, आईआरसीटीसी का आईडी, मोबाइल और लैपटॉप, प्रिंटर बरामद किया गया है। बरामद टिकट की कीमत 30,000 से अधिक है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध कुमार राय ने बताया कि दलाल करीब 3 वर्षों से गैरकानूनी रूप से टिकट की दलाली में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर डेल्टा और एनजीईटी करीब 3000 में ऑनलाइन खरीद कर उसके उपयोग से तत्काल ई टिकट बनाया जाता है। जिसका पेमेंट ऑनलाइन ही यूपीआई के माध्यम से किया जाता है। इस मामले में छपरा आरपीएफ पोस्ट में दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस छापेमारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार राय, हेड कांस्टेबल बधुं, आबिद अली, कांस्टेबल राकेश कुमार प्रजापति, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा के निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार राय, सहायक अवर निरीक्षक मिथिलेश शुक्ला, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश शुक्ल, कांस्टेबल प्रताप सिंह शामिल थें।