संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कोरोना की पहली और दूसरी लहर मिलाकर डेढ़ साल तक स्कूलों में पठन-पाठन बंद रही। अब जबकि स्कूलों में नियमित रूप से वर्ग संचालन हो रहा है। तो प्रायः सभी स्कूलों द्वारा बकाए और वर्तमान फी के लिये अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है।जिसको लेकर अभिभावक पेशोपेश में है।ऐसे में एसपीएस पब्लिक स्कूल पुछरी हंसराजपुर के निदेशक दीपू चतुर्वेदी ने अभिभावकों की माली हालत को देखते हुए मानवता की मिसाल पेश करते हुए कुल सत्रह महीनों का फी एकमुश्त माफ करने की घोषणा की है।जिसको लेकर अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।विद्यालय के निदेशक ने बताया कि आपदा काल मे एक साथ लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ है।ऐसे में निम्नवर्गीय एवं मध्यवर्गीय परिवार आर्थिक तंगी के बीच गुजर बसर करने को विवश है।जिसको देखते हुए स्कूल प्रबंधन द्वारा अपने सामाजिक कर्तब्यों का निर्वहन करते हुए नर्सरी से लेकर वर्ग आठ तक के सभी छात्र/छात्राओं के सभी प्रकार के शुल्क माफी का फैसला लिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग