राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एक किसान के नाम पर 45 बोरी यूरिया इंट्री कराने के मामले में पदाधिकारियों ने दुकान को किया सीज कर बगल के दुकानदार से किया टैग, दूकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण) एक ही किसान के नाम पर 45 बोरी यूरिया इंट्री करने के मामले में बुधवार को विभागीय पदाधिकारियों द्वारा दुकानदार पर बड़ी कारवाई करते हुए दुकान में मौजूद यूरिया को सीज कर बगल के दुकानदार से टैग कर दिया गया। मामला बनियापुर प्रखण्ड के भिठ्ठी शहाबुदीन का है। साथ ही दुकानदार के बिरुद्ध उर्वरक ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत उर्वरक निरीक्षक पदाधिकारी बनियापुर सह तरैया के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शिवशंकर ठाकुर द्वारा बनियापुर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। उर्वरक निरीक्षक पदाधिकारी ने बताया कि खाद बीज विक्रेता मनोहर सिंह द्वारा गत दिनों यूरिया का उठाव कर पॉस मशीन में सौ बोरा यूरिया का इंट्री किया गया।इस बीच बंगाली भिठ्ठी के किसान सुजीत कुमार महतों के नाम पर ही 45 बोरी यूरिया का बिल काट दिया गया। हालांकि ऐसा दुकानदार के द्वारा भूलवश होने की बात बताई जा रही है। क्योंकि स्टॉक मिलान के क्रम में 44 बोरी का अंतर होने पर दुकानदार द्वारा स्वयं बनियापुर बीएओ रामप्रसाद सिंह को सूचना दी गई। जिसके बाद बीएओ ने इस मामले से जिला कृषि पदाधिकारी को अवगत कराया। जिसपर डीएओ ने सहायक निदेशक मिट्टी जांच प्रयोशाला सारण को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई। जांच के क्रम में 44 बोरी अतिरिक्त यूरिया पाई गई। जिसकी सूचना कृषि निदेशक पटना को दी गई। कृषि निदेशक के आदेश के आलोक में उर्वरक ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही दुकान में मौजूद पॉस मशीन में इंट्री की गई 119 बोरी यूरिया एवं अतिरिक्त 44 बोरी यूरिया कुल 163 बोरी यूरिया को सीज कर बगल के ही खाद बीज विक्रेता त्रिभुवन सिंह को सुपुर्द कर दिया गया। जांच के क्रम में बनियापुर बीएओ रामप्रसाद सिंह, कृषि समन्वयक फणीन्द्र प्रसाद, काशीनाथ साह, कृषि सलाहकार मो. अफजल हुसैन, एएसआई विजय कुमार सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थें।