संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार कक्ष में बुधवार को स्थानांतरित बीपीआरओ अनवार अहमद की विदाई और नव पदस्थापित बीपीआरओ तरुण कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्थानांतरित बीपीआरओ के बनियापुर में लगभग चार साल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें कर्तब्य के प्रति ईमानदार और काम के प्रति हमेशा लगनशील रहने की बात कही। वही इनके कार्यकाल में सभी पंचायतो में उत्तरोत्तर विकास होने की चर्चा की गई। साथ ही नव पदस्थापित बीपीआरओ के कार्यकाल में भी सभी कार्यो का समय से निबटारा होने की उम्मीद जताई गई। इस दौरान पदाधिकारी द्वय को सभी सहकर्मियों ने फूल-माला पहनाते हुए अंगवस्त्र और भेंट स्वरूप उपहार प्रदान की गई। मौके पर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, अवकाशप्राप्त जनसेवक शिवनाथ श्रीवास्तव, राजू कुमार प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, अलीमुल्लाह अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग