राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के सिवान-छपरा रेलखंड पर स्थित एकमा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी संख्या 67 बी पर मंगलवार की रात ड्यूटी पर तैनात गेटमैन से नशे की हालत में गाली गलौज, मारपीट करने व उलझने के आरोप में आरपीएफ ने एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गेट मैन ओम प्रकाश कुमार बीती रात उक्त रेलवे गुमटी पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एकमा गांव निवासी जितेंद्र यादव द्वारा नशे की हालत में आकर अभद्रता व मारपीट की गई। गेटमैन ओम प्रकाश कुमार द्वारा इसकी सूचना स्टेशन मास्टर आलोक सिंह और आरपीएफ छपरा जं के प्रभारी अनिरुद्ध राय को रात में ही दी गई। इसके बाद श्री राय ने एएसआई हौसला प्रसाद व हेड कांस्टेबल अरूण कुमार को एकमा भेजा। उसके बाद हेड कांस्टेबल तालुकदार सिंह एवं संजय कुमार सिंह की मदद से गेटमैन से मारपीट करने वाले एकमा गांववासी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट सहित अन्य संबंधित अपराध की धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग