रंजीत भोजपुरिया। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाकर सुबह सैर के लिए निकले लोगों व आम जनता को गुड मॉर्निंग से अभिवादन किया गया तथा हालचाल पूछा गया। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर औचक वाहन निरीक्षक कर अपराधियों, स्नैचर व स्मैकर्स को पकड़ने और हथियार व शराब तथा नशीले पदार्थ को जप्त करने के कार्रवाई के मद्देनजर सभी थाना व अंचल पुलिस निरीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। निर्देश के आलोक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना अध्यक्ष के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कई स्थानों पर सुबह सैर पर निकले आम जनता को गुड मॉर्निंग से अभिवादन किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा चलाए गए गुड मॉर्निंग बस्ती का उद्देश्य आम जनता एवं पुलिस के बीच की दूरी को समाप्त कर समन्वय स्थापित कर विश्वास पैदा करना एवं लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। इस कार्यक्रम से आम जनता में सुरक्षा में भी वृद्धि होगी। आम जनता से संपर्क कर अभिवादन करने एवं हालचाल लेने तथा अपराधियों को पकड़ने और हथियार और शराब की बरामदगी में कार्रवाई को दृष्टि रखते हुए इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग