नित्यांनद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय के समीप परीक्षण चौक पर जद यू कार्यकर्ताओ ने संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया इसके बाद संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच कर वैक्सीनैसशन के कार्य को देखा साथ ही उन्होंने चिकित्सा प्रभारी से वैक्सिनेशन से सम्बंधित जानकारी ली जबकि आज वैक्सिनेशन कार्य नही हो रहा था इसके बाद एक ग्रामीण ने स्वास्थ्य केन्द्र की लचर व्यवस्था पर बात कही की डिलीवरी के वक्त जो दवा लगती है उसे रोगी बाजार से खरीदकर लाते है इस बात को सुनते ही श्री कुशवाहा ने नारजगी प्रकट की इस अवसर पर श्याम बिहारी सिंह,तरुण सिंह, पूर्व मुखिया शिशुपाल सिंह,अनिल सिंह,मुखिया प्रत्याशी रंजीत सिंह,पिन्टू सिंह,जदयू के बरिष्ठ नेता महेश सिंह सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग