राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना/छपरा। सारण निकाय से राजद के संभावित प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने बिस्कोमान के अध्यक्ष सह राजद के प्रदेश कोषाध्यक्ष व एमएलसी डॉ सुनील सिंह से पटना स्थित बिस्कोमान भवन स्थित कार्यालय में पहुंच कर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अपने वरीय नेता को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने आसन्न बिहार विधान परिषद निकाय चुनाव पर गहन मंत्रणा की। श्री रंजन ने बताया कि एमएलसी डॉ सिंह ने कहा है कि सारण निकाय सीट राजद के लिए परम्परागत सीट रहा है। इसलिए राजद किसी भी कीमत पर इस सीट पर अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पुरजोर प्रयास करेगा। उन्होंने सुधांशु रंजन को राजद का युवा चेहरा एवं ऊर्जावान सिपाही बताते हुए उन्हें चुनावी समर में जी-जान से लगने का आग्रह किया। इस मौके पर पार्टी के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग