राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सारण तटबंध के रास्ते मंगलवार की रात्रि में पिकअप वैन पर लाद कर ले जा रहे हैं अवैध शराब को तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान बरामद किया है। वहीं पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पिकअप चालक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र फैजुल्लाहपुर गांव निवासी कृष्णा राय बताया जाता है। बरामद शराब की मात्रा चार गैलेन में दो सौ लीटर बताई जाती है। इधर पिकअप चालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सामाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग