राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। मांझी-बरौली सड़क एसएच 96 पर बरेजा गांव के समीप बाइक के टक्कर से मांझी प्रखंड के कबीरपार गांव निवासी जिउत महतो के पुत्र बच्चा महतो घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया। जहां डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल बुजुर्ग की हालत में सुधार हो रहा है।बताया जाता कि बच्चा महतो अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक चालक ने पीछे धक्का मार दिया। जिससे बुजुर्ग बच्चा महतो घायल हो गये। धक्का मारने के बाद बाइक चालक बाइक समेत फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग