राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक गोरख प्रसाद ने गश्ती के दौरान गंगवा गांव निवासी सुनर महतो के पुत्र संतोष महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि शराब पीकर संतोष महतो गांव के काली मंदिर के समीप हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर एकमा थाने की गश्ती पुलिस ने गंगवा गांव में पहुंचकर शराबी को गिरफ्तार कर चिकित्सीय जांच कराने के बाद उसे जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग