राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण जिला ईंट उद्योग कमिटी की बैठक मशरक में आयोजित

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)।  मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ पर स्थित ऋषभ रेस्टोरेंट में गुरुवार को सारण जिला ईट उद्योग संघ के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि ईट उद्योग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मनु कुमार मनु थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुगल किशोर सिंह ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि सरकार के आदेशानुसार किसी भी सरकारी कार्य सड़क निर्माण हो या पुल निर्माण हो, या सरकारी भवन निर्माण हो इसमें लाल ईंट का उपयोग नहीं करना है। इसी के कारण सारण जिला ईट उद्योग संघ के तत्वधान में यह बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मनु कुमार मनु ने कहा कि सरकार की इस नीति के कारण हम सभी ईट व्यवसायियों का रोजगार चौपट हो जाएगा।ईट उद्योग करने वाले सभी लोगो को सरकार की गलत नीतियों के कारण भूखे मरना होगा। इसलिए सरकार की नीतियों के खिलाफ़ 13 सितम्बर को पटना के बापू सभागार में गांधी मैदान के समीप एक बृहद बैठक का आयोजन किया गया है।उसी में भारी संख्या में ईट उधोग से जुड़े लोगों को एकजुट करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है आप सभी लोग इस बैठक में उपस्थित हो सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की काम करें। इस बैठक में उपस्थित ईट व्यवसाई युगल किशोर सिंह के साथ-साथ उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि हम सभी लोग प्रदेश अध्यक्ष मनु कुमार मनु के साथ हैं हम सभी लोग उस बैठक में उपस्थित रहेंगे साथ ही साथ अध्यक के कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराया जाएगा। जिससे सरकार अपने दिए गए फैसले को वापस ले ले ।बैठक में दर्जनों ईट चिमनी उद्योग के व्यवसाई उपस्थित थे।