पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। रेलवे स्टेशन रोड में गुरुवार की सुबह किराने दुकान में दुकान के फाटक में लगें ताला को काट चोरों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना पुलिस जमादार अजय कुमार सिंह ने दल बल के साथ पहुंच मामले का जायजा लिया। मामलेे में शिव शक्ति किराना घर के प्रोपराइटर सुनील कुमार पिता पारस प्रसाद ने बताया कि वह बुधवार की देर शाम तक दुकान बंद कर घर चलें गये गुरूवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के आगे लोहे के गेट में लगें ताले को काट दुकान में चोरी कर ली गई है। चोरों द्वारा दुकान में लाख रुपए तक के किराना सामान जिसमें काजू किशमिश,गरम मसाला, रिफाइन समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है। मामलेे में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही अलग-बगल के दुकानदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि इस इलाके में बीते दिनों पहले भी चोरी की घटना हुई थी लगातार चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग