पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में एक शख्स के जमीन पर बने मकान को किराये पर लेकर जाली कागजात बनाकर उस कब्जा जमा दवा दुकान की थोक दुकान का लाइसेंस जारी कराने का मामला सामने आया है। मामलेे में मकान मालिक बड़हिया टोला गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री,जिला दंडाधिकारी, सिविल सर्जन सारण, ड्रग इंस्पेक्टर सारण को रजिस्टर्ड पोस्ट के द्वारा शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड में थाना नम्बर-139 खाता संख्या-459 सर्वे नम्बर-6997 कुल रकबा 6 कट्ठा 4 घुर हैं। जिसमें कुछ हिस्से पर शटरनुमा मकान बना हुआ है जिसको 15/6/21 को किराये पर पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी सुनील कुमार सिंह पिता स्व राम दयाल सिंह ने लिया जिसमें वे दवा की थोक दुकान खोलने की बात रखी जिस पर हमने 7500 रूपये महीने पर दुकान किराये पर दे दिया।जब किरायनामा एग्रीमेंट की बात की गई तों उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली जा रहा हूं आते ही एग्रीमेंट हो जाएगा। तब तक उनके कर्मचारियों द्वारा दुकान में रेक काउंटर बना थोक दवा की दुकान तैयार कर ली गई उनके दिल्ली से वापस आते ही मां मेडिसिन के नाम से थोक दवा की दुकान खोल ली गई। जब किरायनामा एग्रीमेंट बनाने की बात की गई तों उन्होंने आनाकानी शुरू कर दी जब किराए के रूपये की मांग की गई तो आनाकानी करतें हुए दबंगई करते हुए बोला गया कि मकान मेरा हैं यहां से चले जाओ अन्यथा जान से मार दिया जाएगा। उन्होंने मांग किया कि उनके मकान में कागजात की हेर फेर कर थोक दवा का लाइसेंस जारी कर दिया गया है जिसे अविलंब निरस्त करते हुए दुकान को सील करने की कृपा की जाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग