राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर प्रखंड के फेनहरा गांव के मुखलाल राय की 28 वर्षीया महिला उर्मिला देवी की मौत गुरुवार को तालाब में डूबने से हो गई। वह मवेशियों के चारे के लिए फेनहरा पूरब टोला सरकारी पोखरे के बांध पर घास काट रही थी। इसी बीच पैर फिसल जाने से वह पोखरे के गहरे पानी में डूब गई। शाम तक जब महिला चारे लेकर घर नहीं लौटी तब घर वालों ने खोजबीन शुरू की। तब तक घंटों पानी में डूबे रहने से महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय फेनहरा गांव निवासी तथा तरैया के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मिथिलेश राय ने वहां पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया तथा उनका ढ़ाढ़स बंधाया। वहीं घटना की जानकारी संबंधित तरैया थाना तथा इसुआपुर के अंचलाधिकारी को दी।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग