राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली ने गुरुवार को पीएन महाविद्यालय परसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह देखकर हैरान रह गए कि न तो प्राचार्य और न ही अन्य कोई शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित मिले। कुलपति ने कहा कि सभी कमरों मे ताला बन्द था और सब में पंखा चल रहा था और लाइट जल रही थी। कुलपति ने इस लापरवाही को बहुत गंभीरता से लिया है। प्राचार्य और एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारियों को तलब किया गया है।कुलपति का कहना है कि एनएसएस का नेम प्लेट तक नहीं बदला गया है। केवल 2 छात्र जो कि अंडर 19 मे राष्ट्रीय स्तर के खिलाङी हैं वही प्रैक्टिस कर रहे थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग