राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के नारायणपुर पूरब यादव टोला स्थित मां भगवती के दरबार में गुरुवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 501 कलशधारी महिला व युवतियां विभिन्न रंग के परिधानों में शामिल हुई। लोग बैंड बाजे और डीजे की धुन पर भक्ति गाना गाते और जयकारा लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर मोलनापुर गांव स्थित गंडक नदी घाट तक पहुंची। जहां आचार्य सुकेश त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरी हुई। यजमान के रूप में नारायणपुर पंचायत के मुखिया तारकेश्वर राय सपत्नीक पूजा अर्चना किए। तत्पश्चात अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इस अखंड अष्टयाम में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गायन मंडलियां विभिन्न पारंपरिक धुनों पर राम नाम संकीर्तन गायीं। मौके पर दर्जनों गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ो महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। मां भगवती स्थान परिसर में अखंड राम नाम संकीर्तन प्रारंभ होने से आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग