पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सीएचसी में शुक्रवार की सुबह एक महिला को सर्प दंश से अचेत अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के विसुनपुरा गांव निवासी ईद मोहम्मद अंसारी की 36 वर्षीय पत्नी नगमा खातुन के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि वह बिछावन पर सोयी थी उसी पर विषैले करैत सांप ने डंस लिया जिसे इसुआपुर पीएचसी में लाया गया जहां इलाज की सुविधा नही होने से मशरक सीएचसी में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग