राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को शानदार सफलता प्राप्त करते हुएं सेमरी गांव में किराने दुकान में रख कर अवैध शराब बिक्री कर रहे शराब धंधेबाज को 84 पीस अंग्रेजी बीयर शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। जप्त शराब 42 लीटर के करीब है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सेमरी गांव में किराने की दुकान में अवैध शराब की बिक्री और होम डिलेवरी की जा रही है। जिसमें पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार की अगुवाई में जमादार अजय कुमार सिंह, जयराम प्रसाद के साथ छापेमारी की गई तो किराने की दुकान में तलाशी के दौरान 84 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गई वही शराब धंधेबाज के रूप में सेमरी गांव निवासी तेजू साह पिता बच्चन साह को गिरफ्तार कर लिया गया वही मौके पर होम डिलीवरी करने वाले में ब्रराहिपुर गांव निवासी जितेंद्र साह और सोनौली गांव निवासी शैलेश सिंह को दबोच लिया गया। मामले में पूछताछ करने पर पता चला कि शराब यूपी से लाकर होम डिलीवरी कर बिक्री की जाती है।मामले में तीनों गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग