पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर के पास शुक्रवार की सुबह गोपालगंज से बाइक पर सवार होकर सारण में रिश्तेदार के यहां मछली देने जा रहे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए जहां घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र गरौली गांव निवासी शिवनाथ राय का 45 वर्षीय पुत्र झमिन्दर राय और झमिन्दर राय का 10 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना में घायल ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर मछली देने अपने रिश्तेदार के यहां सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के अरना बाडो़पुर गांव जा रहे थे कि लखनपुर गोलम्बर के पास हाइवा ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों पिता पुत्र घायल हो गए। घायलों को लखनपुर गांव के युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए इलाज के लिए बोलेरो में लादकर सीएचसी में भर्ती कराया। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बैकुंठपुर राजद विधायक प्रेमशंकर यादव ने सीएचसी पहुंच घायल के हाल चाल का जायजा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग