नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। जगदम कॉलेज छपरा के पूर्व प्राचार्य प्रो बबन सिंह के अकस्मात मृत्यु से महा बिद्यालय काफी शोक संतप्त है।गुरुवार को एच आर कॉलेज अमनौर में इनके मृत्यु पर एक शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्राचार्य डॉ एस एन गुप्ता ने उन्हें करुणांली अर्पित करते हुए उनके ब्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।कहा वे शिक्षा संस्कृति एवं सामाजिक सद्भावना को हमेशा प्राथमिकता देने वाले हँसमुख स्वभाव के थे।इस दौरान मो परवेज अहमद,प्रो कपिलदेव नारायण सिंह,डॉ समीर कुमार,डॉ मनीष कुमार,डॉ पप्पू कुमार,डॉ अनिरुद्ध कुमार,प्रो प्रियंका कुमारी,सुरेंद्र सिंह,देवेंद्र शर्मा,अन्य शिक्षकेतर कर्मियों के साथ छात्र छात्राये उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग