राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के हंसराजपुर-चेतन छपरा सड़क पर छित्रवलिया गांव के समीप ऑटो और ट्रेक्टर में टक्कर हो जाने से चार महिलाएं घायल हो गई। बताया जाता है कि छित्रवलिया गांव की चार महिलाएं प्रसव पीड़ित महिला को ऑटो से लेकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर जा रही थी। इसी दौरान छित्रवलिया गांव के समीप ऑटो और ट्रेक्टर में ट्रेक्टर हो गई और ऑटो सवार चार महिलाएं घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑटो पर सवार महिलाओं को मामूली चोंटे आयी हैं। उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला पूरी तरह सुरक्षित है। बताया जाता है कि ऑटो और ट्रेक्टर के टक्कर के बाद नाराज प्रसव पीड़ित महिला के परिजनों ने ट्रेक्टर चालक की पिटाई कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग