- प्रखंड कार्यालय परिसर में एक लाख गैलन क्षमता की बनी है जलमीनार
संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत नवगठित नगर पंचायत के दर्जनों टोलो के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगी जलमीनार अपने उद्देश्यों से भटक गई है। इन दिनों नगरवासी नलों से आ रहे गंदे पानी की सप्लाई से परेशान है। लोगो को शुद्ध पेयजल की जगह गन्दा पानी की सप्लाई हो रही है जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। प्रखंड कार्यालय परिसर में एक लाख गैलन क्षमता की बनी जलमीनार से इन दिनों दूषित पानी निकल रहा है। जो उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। लोगो का कहना है कि सुबह दोपहर शाम हर समय पानी सप्लाई देने वाली यह जलमीनार इन दिनों पानी सप्लाई के लिए बिछाया गया आपूर्ति पाइप में कई जगह छिद्र होने से लोगों के घर दूषित पानी पहुंच रहा है। इसका कारण नाला के नीचे गया पुराना पाइप बताया जा रहा है। जो पानी सप्लाई के समय लोगों के घरों में पाइप में जुटा गंदा पानी की आपूर्ति करने में मददगार होता है। जलमीनार से कुछ देर तक पानी सप्लाई करने के बाद ही स्वच्छ पानी पहुंचाता है। लेकिन इस दिशा में कोई कार्य आज तक नहीं शुरू हो सका। शुरू में आधे घंटे तक पाइप में जमा गंदा नाला का पानी बदबूदार घरों में पहुंचता है। इसके बाद जैसे ही साफ पानी की आपूर्ति शुरू होती है पानी के साथ साथ पोखड़ का गन्दगी भी पानी मे प्रवेश कर जाता है। बीमारी की चपेट में आ सकते है नगरवासी।अगर इसी तरह गंदे पानी की आपूर्ति की जाती रही तो आने वाले दिनों में नगरवासी गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ सकते है। इसको लेकर लोग चिंतित है। चिकित्सको के अनुसार दूषित पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। जिससे कई गंभीर बीमारियां की चपेट में आ सकते है। दूषित पानी से किडनी और लीवर पर असर पड़ता है। सबसे पहले पेट खराब होता है और फिर शरीर के दूसरे हिस्से प्रभावित होते हैं। यहां तक कि कैंसर तक का खतरा रहता है। लोगों को चाहिए कि हर हाल मे पानी साफ पिएं। अगर हैंडपंप से साफ पानी न मिले तो जो पानी है उसे उबाल कर ठंडा करके सेवन करें। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग