संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। पंचायत चुनाव का तारीख ज्यो ज्यो नजदीक आ रहा है भावी प्रत्याशी डोर टू डोर जनसम्पर्क करते दिखाई दे रहे हैं। वही माँझी प्रखंड के ग्राम पंचायत सोनबरसा से भावी सरपंच प्रत्याशी राजकुमारी देवी के समर्थन में पति अमर नाथ तिवारी ने शुक्रवार को अपने पंचायत के आधा दर्जन टोला में जनसम्पर्क अभियान चलाया इस दौरान लोगों से सीधा मुलाकात करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम उन तमाम वादों को पूरा करेंगे, जो जनहित में जरुरी है। मेरे कार्यकाल में न्याय ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग