राजद कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का लिया निर्णय
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के लहलादपुर प्रखंड के बनपुरा पंचायत मेंं राजद नेता श्रीकांत यादव के समर्थक कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में राजद नेता श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव के पक्ष में विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, मैनेजर सिंह, वकील यादव, रामबाबू राय, मनोज राय, अनिल प्रसाद, मंटू राय, संतोष प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग