विश्व योग दिवस: स्काउट गाइडों ने परिजनों के साथ घर पर किया योग
छपरा(सारण)। विश्व योगा दिवस के अवसर पर स्काउट और गाइड सारण के डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप इकाई के द्वारा अपने अपने घरों पर परिवार के सदस्यों के साथ योगा किया गया तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्काउट अमन राज ने कहा कि योगा हमारी पारंपरिक पद्धति रही है। स्वस्थ रहने के लिए इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं है। शारीरिक और मानसिक रूप से न केवल हम स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास भी इससे होगा, जिससे किसी भी तरह की बीमारी नहीं होगी। वही डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप की गाइड कैप्टेन रितिका सिंह कहा कि आज पूरी दुनिया योगा को अपना रही है। ऐसी स्थिति में हमें भी इसे अपनाना चाहिए। देश व समाज के विकास के लिए युवाओं का स्वस्थ होना आवश्यक है। जब वह स्वस्थ होंगे, तभी देश व समाज के विकास में अपना योगदान कर सकेंगे। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के सभी स्काउट गाइड ने अपने घर पे ही योग किया।घर पे योग करने वालो में डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के राष्ट्रपति स्काउट प्रणव, अंकित श्रीवास्तव,अभिमन्यु सिंह और राज्य पुरुस्कार स्काउट अमन सिंह, दीपू, अनुप, रिंकू,सुमित सिंह, अखिल, चंदन, प्रिंस,गाइड सोनम, नेहा, शारदा, तन्नू,अनीशा आदि ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग