बनियापुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम का उल्लंघन करने वाले पर हुई कार्रवाई
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। एनएच 331 पर मुख्य बाजार बनियापुर में एसआई अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान वाहन के कागजात के साथ-साथ वाहन चालकों द्वारा मॉस्क लगाने की भी जांच की गई। वाहन चेकिंग के क्रम में हेलमेट ट्रीपल लोडिंग,इन्सुरेंस,ड्राइविंग लाइसेंस आदि की गहनता से जांच की गई। जहाँ वाहन चालकों द्वारा अनियमितता बरते जाने पर एक दर्जन वाहनों का चालान भी काटा गया। एसआई ने बताया की इस दौरान जुर्माना के रूप में वाहन चालकों से दस हजार पाँच सौ रुपये की राशि वसूल की गई।वही ज्यादातर वाहन चालक वाहन चेकिंग के भय से मार्ग बदलकर खेत की पगडंडी अथवा लिंक मार्ग से अपने गंतब्य की ओर भागते दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग