भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए बनियापुर में निकाला गया कैंडल मार्च
बनियापुर(सारण)। भारत-सीमा पर लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला कर मौत के घाट उतारे जाने की घटना पर घोर निंदा करते हुए रविवार को सैनिकों की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए बनियापुर में कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल मार्च का नेतृत्व जदयू राज्य परिषद सदस्य बीरेंद्र कुमार ओझा ने किया।कैंडल मार्च एनएच 331 पर प्राथमिक विद्यालय कन्हौली संग्राम से लेकर बनियापुर मुख्य बाजार होते हुए प्रखण्ड मुख्यालय तक निकाला गया। जिसमें दर्जनों लोग शामिल थे। इस दौरान श्री ओझा ने कहा की सैनिकों की शहादत बेकार नही जाएगी। चीन के इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उसी के भाषा मे दी जाएगी। इस दौरान सभी लोगों ने शहीद सैनिकों की वीरता को सलाम करते हुए उनकी जमकर प्रशंसा भी की। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार ओझा, पूर्व प्रमुख जब्बार हुसैन,सत्यदेव ओझा,मुरलीधर राय, मणिभूषण ओझा,कांतु कुमार,गुलाब ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग