बालू लदे ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो घायल, एक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मशरक(सारण)। मशरक-सहाजितपुर मुख्य पथ पर रविवार को मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा मंदिर के पास बालू लदे ट्रक से ओवरटेक करने में मोटरसाइकिल सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।वही घायल एक युवक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।मामला में दुर्घटना स्थल से स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को फोन पर जानकारी दी कि घटना में दोनों घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना स्तर के चार अधिकारियों को दल बल के साथ घटनास्थल पर भेजा और स्वय पीएचसी परिसर में लगी एम्बुलेंस को मेडिकल टीम के साथ घटनास्थल पर भेज पीएचसी परिसर में चिकित्सक समेत स्वास्थ्य टीम को इलाज के तैयार रहने को बोला। घायलो को मशरक थाना पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पीएचसी लाये। जहा दोनों की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली दक्षिण टोला गांव निवासी फुलेना साह के पैंतीस वर्षीय पुत्र उपेन्द्र साह एवं संजीत कुमार साह 25 पिता गणेश साह के रूप में हुई। मामले में गांव वालों ने बताया कि बालू लदा ट्रक मशरक की तरफ से सहाजितपुर जा रहा था वही मोटरसाइकिल सवार भी पीछे से ओवरटेक कर रहें थे कि अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे घुस गये। वही घायल संजीत कुमार साह ने बताया कि वे रसौली से होम्योपैथी दवा लेने सिवान जिले के भगवानपुर जा रहें थें कि ट्रक से भिड़ंत हो गई और घायल हो गए। वही घायलों में उपेन्द्र साह की स्थति गंभीर मे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।वही घायल उपेन्द्र साह की सदर अस्पताल छपरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मशरक थाना पुलिस ने बालू लदे ट्रक और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग