प्रवासी मजदूरों को हो रहा है मनरेगा योजना से रोजगार उपलब्ध

मशरक(सारण)। प्रखंड के पूर्वी पंचायत के मोगलहिया यादव टोला में मनरेगा के तहत नदी किनारे बांध का निर्माण से करीब प्रतिदिन खोदाई का कार्य में करीब सैकड़ों स्थानीय जाॅब कार्डधारी व प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।मनरेगा कार्य में पुरूष मजदूरों की हिस्सेदारी रहती हैं लेकिन यहां महिलाएं भी घर का चौखट लांघकर पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाते हुए मनरेगा कार्य में जी जान से जुटी है। पंचायत में बांध बाधने समेत प्रस्तावित पोखरा की खोदाई का कार्य प्रारंभ करवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने स्थानीय जाॅब कार्डधारी व प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की ब्यवस्था कर नजीर कायम किया है। दरअसल कोरोना संक्रमण काल में स्थानीय जाॅब कार्डधारी व प्रवासी मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब हो चली थी इस बीच मजदूरों को रोजगार से जोड़ने के लिए मुखिया प्रतिनिधि ने पंचायत के मोगलहिया गांव के नदी बांध की मरम्मत समेत प्रस्तावित पोखरा की खोदाई का कार्य प्रारंभ कराया। मुखिया प्रतिनिधि ने जाॅबकार्ड से वंचित प्रवासी श्रमिकों के लिए जाॅबकार्ड निर्गत कराया। जाॅबकार्ड की व्यवस्था होते ही कार्य की खोदाई प्रारंभ होने पर प्रथम बार में 100 श्रमिकों को रोजगार मिला। उल्लेखनीय है कि इनमें बहुत सारे श्रमिक प्रवासी है। मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कहां कि कोरोना संक्रमण काल में समाज के सभी तबका आर्थिक तंगी से जूझ रहें है। खासकर गरीब मजदूर तबके के हाथ को काम और काम के बदले में दाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है पर मनरेगा ने मजदूर तबके को राहत देने का काम किया है।वे कोशिश में लगें हैं कि मनरेगा योजना से उन सभी को काम मिलता रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग