युवक को साँप ने डंसा, गंभीर में हो रहा इलाज
मशरक(सारण)। स्थानीय मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शनिवार की देर रात 30 वर्षीय युवक को उस वक्त विषैले साँप ने डस लिया जब वह रात्रि में बाथरूम जाने के लिए उठा उसी वक्त बिछावन के बगल में बैठे सांप ने डंस लिया। घर वालों ने इलाज के लिए सर्प दंश क्लिनिक छपिया पंचायत पर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक आर के सिंह की देख रेख में इलाज जारी रहा। युवक की पहचान चैनपुर गांव निवासी नंदकिशोर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिजली के रूप में हुई। चिकित्सक ने बताया कि युवक को जहरीले प्रजाति के सांप ने डंसा हो जिसका असर लंबें घंटों तक रहता है। लोगों तक खबर मिलते ही समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार सिंह का हालचाल जानने उनके इस्ट मित्रों की इलाज चल रहे स्थान पर दिन भर तांता लगा रहा। जिसमें प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, जद यू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, मशरक व्यवसायी संघ के अध्यक्ष प्राण सेठ, डीलर मोहन ओझा, व्यवसायी मुकेश कुमार सिंह, युवराज रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह,कपड़ा व्यवसायी कृष्णा प्रसाद, पंकज सिंह, सुनील सिंह, वृज किशोर सिंह, विजय सिंह,राजद नेता मिथिलेश राय आदि ने उनका हाल चाल जाना और भगवान से जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग