राजद महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षा का हुआ नागरिक अभिनंदन समारोह
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के डेरनी बाजार पर सारण जिला के राजद महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षा सह अधिवक्ता उर्मिला यादव का अभिनंदन समारोह का आयोजन सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रखंड महिला अध्यक्षा श्यामा देवी और विधान सभा प्रभारी कमलेश कुमार राय व धर्मेंद्र कुमार राय के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। जिसमें महिला जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र और फूलमाला देकर सम्मानित किया गया। वही सम्मान के बाद अध्यक्षा ने सभा का सम्बोधन करते हुए बताया कि आजकल लोग वर्चुल रैली कर रहे हैं, जो आम आदमी के लिए मुश्किल है, ये लोग यह नही देख रहे हैं कि लोग भोजन, वस्त्र का व्यवस्था कैसे करेंगे सभी प्रवासी को सेंटर में किस तरह का व्यवस्था कि गयी, सिर्फ लूट खसोट किया गया। प्रवासी से सरकार वादा की थी सभी को रोजगार देंगे कहाँ गया रोजगार, केंद्र व राज्य के सरकार दोनों डबल इंजन की सरकार निकमी सरकार है। वही राजद के द्वारा किये गये कार्यो की गिनती करवाई। इस सभा मे विनय शर्मा, रवि प्रकाश, शैलेस कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग