सेना की तैयारी कर रहे छात्रों ने निकाला शहीदों के याद में कैंडल मार्च
मशरक (सारण)। भारत चीन सीमा के गलवान में हुये चीनी सेनाओं के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला व चायना के खिलाफ लोगो का गुस्सा कम होते नही दिख रहा है। गुस्से को देख ये कयास लगाया जा रहा है की चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार कर देश की जनता आर्थिक रूप से चीन को कमजोर करने की कमर कस ली है।सेना में नौकरी के लिए तैयारी करा रहे संस्थान सैनिक कोचिंग सेंटर “जैथर-मशरक” के द्वारा शहीद वीर जवानों के याद में संस्थापक मुन्ना सिंह के नेतृत्व में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई । कैंडल मार्च सैनिक कोचिंग सेन्टर जयथर-मशरक से निकला जो मशरक मुन्नी मोड़, स्टेशन रोड, माँ सिद्धिदात्री मंदिर चौक, डाकबंगला रोड, महाबीर मंदिर चौक होते हुए मशरक बाजार का भ्रमण किया। कैंडल मार्च में हिंदुस्तान जिंदाबाद,भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे के नारो से पूरा मशरक बाजार गुंजायमान हो रहा था। कैंडल मार्च के दरम्यान सेना की तैयारी कर जवानों के बताया कि हम भारतीय सैनिकों के साथ हैं और हम सीमा पर जाकर दुश्मन से लड़ने के लिए तैयार हैं। सभी छात्रों ने मशरक महावीर मंदिर चौक पर चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार करने कर संकल्प लिया और बाजार क्षेत्र के लोगों से भी निवेदन किया कि आप सभी चीन निर्मित सामानों की खरीदारी नही करके अपने देश के सीमा पर खड़े जवानों का मनोबल बढ़ाने में मदद करें।इस मौके पर कुंदन सिंह, बंटी ओझा, प्रकाश सिंह, चिरंजीवी सिंह, पंकज, अभिषेक, निखिल, शुभम् सिंह, आदित्य सिंह समेत चार दर्जन से ज्यादा छात्र उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग