उत्साह पूर्वक मना छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
छपरा(सारण)। छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया है। इसे लेकर मढौरा भाजपा पूर्वी मंडल में भी काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने 2020 योगा दिवस के थीम ‘घर-घर योग, परिवार के साथ योग’ के प्रति सभी शक्तिकेन्द्रों पर जाकर लोगों को जागरूक किया जिसके करण सभी शक्तिकेन्द्र के पदाधिकारियों सहित आम लोगों ने भी घरों में ही योग कर ‘विश्व योगा दिवस’ मनाए। मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि इस साल कोरोना संक्रमण के कारण घर में रहते हुए परिवार के साथ योग करना है। साथ ही उन्होनें कहा कि निरंतर योगा करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती हैं जिससे हमारा शरीर सभी अनजाने रोगों से लड़ता है तथा हमारा शरीर आजीवन स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर मढौरा भाजपा पूर्वी मंडल के प्रवक्ता सुरेश सिंह, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी कृष्णा गुप्ता, उपाध्यक्ष तेजनारायण सिंह, महामंत्री धर्मनाथ सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरुण सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष्या रीतू पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद सिंह, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साह,चंदन कुमार, शिवपरसन भारती, शशिकान्त पान्डे, महेंद्र महतो इत्यादि लोगों ने भी अपने-अपने शक्तिकेन्द्रों पर विश्व योगा दिवस मनाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग