पटना (बिहार)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रवीण कुमार को टोक्यो पैरालंपिक 2020 के हाई जंप इवेंट में भारत के लिये रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई जंप में प्रवीण कुमार के रजत पदक जीतने पर पूरा देश गौरवान्वित है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।


More Stories
कला के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए कलाकारों का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज