सोशल मीडिया समूह सदस्यों ने की चाय पर चर्चा, सामाजिक, राजनीतिक छवि बरकरा रख्रने पर हुआ विमर्श
मांझी (सारण)। मांझी स्थित सरयू नदी के रामघाट पर सोशल मीडिया ग्रुप के सदस्यों द्वारा चाय पर चर्चा कार्यक्रम सुधांशु रंजन के संचालन में आयोजित किया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। खासकर आसन्न विधान सभा चुनाव में ग्रुप अपनी गैर राजनीतिक छवि बरकरार रखने सहित किसी भी दल अथवा प्रत्याशी के समर्थन में ग्रुप की ओर से किसी भी तरह का अभियान नहीं चलाने व सामाजिक गतिविधियों में पूर्ववत बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमन्द गरीबों तथा भूखे प्यासे प्रवासियों के हित में ग्रुप द्वारा चलाए गए, अभियान पर संतोष प्रकट किया। ग्रुप के सभी सदस्यों ने एक स्वर से आर्थिक सामाजिक राजनीतिक आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में एक दूसरे का सहयोग करने का संकल्प दुहराया। बैठक में सन्त रामप्रिय दास, मनोज कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह चुन्नू , परमहंस साह गोंड़, मनोज प्रसाद, कृष्णा सिंह पहलवान, अरविंद सिंह, तारकेश्वर नंद तिवारी आदि सदस्यों को अंगवस्त्र तथा सेनेटाइजर आदि से सम्मानित किया। इस बैठक में सदस्यों ने भुंजा व चाय का लुत्फ उठाया। बैठक में अरुण कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, रंजन पाण्डेय, अभिषेक कुमार, संजीव शर्मा, निरंजन सिंह, अनिल कुमार यादव, अंकित कुमार, काली प्रसाद, केशव सिंह, नाजिर खान, योगेन्द्र साह, गार्ड यादव, लोकनाथ चौधरी, रामबाबू प्रसाद, राजू चौधरी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग