पटना (बिहार)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षाविद आरए वात्स्यायन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. आरए वात्स्यायन जी का शिक्षा जगत में बहुमूल्य योगदान है। उन्हें देश एवं देश के बाहर कई सम्मान प्राप्त हुये थे। वे बिहार राज्य बाल कल्याण परिषद्, राजभवन के भी सम्मानित सदस्य रहे थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अनेक शिक्षण संस्थान स्थापित कराये। बालिका शिक्षा के समर्थक स्व. आरए वात्स्यायन जी कर्मठ, लगनशील एवं अनवरत अपने कार्यों को लक्ष्य तक पहुंचाने वाले प्रहरी थे। उनके निधन से सामाजिक एवं शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष