पटना। कांग्रेस ने चुनाव से पहले बिहार में पीसीसी चीफ को बदल दिया है। विधायक राजेश कुमार बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। राजेश कुमार बिहार के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। यह सीट औरंगाबाद जिले में अनुसूचित जाति समुदाय के लिए आरक्षित है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए 2020 का बिहार विधान सभा चुनाव जीता था। फिलहाल विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं। 2015 में पहली बार विधायक बने थे। राजेश कुमार पूर्व विधायक दिलकेश्वर राम के बेटे हैं। वह अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह लेंगे। राजेश कुमार अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। औरंगाबाद जिले के ओबरा से ताल्लुक रखते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की ओर एक ट्वीट में कहा गया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेद्वारा राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग