राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मनरेगाकर्मी तय समय सीमा में योजनाओं को पूर्ण करें:  जिलाधिकारी

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान, वृक्षारोपण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा आदि से संबंधित कार्यो के  अद्यतन स्थिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारियों के कार्यकलाप पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। लापरवाही बरतने वाले कार्यक्रम पदाधिकारियों को डाट-फटकार लगाई गई।

जिला पदाधिकारी के द्वारा उप विकास आयुक्त को सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों का अग्रिम मासिक भ्रमण डायरी बनवाकर मांगने को कहा। अग्रिम मासिक भ्रमण डायरी के आधार पर कार्यक्रम पदाधिकारी की कार्यों का सप्ताहिक समीक्षा करने का भी कहा गया। जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि मनरेगा के जरिये विद्यालयों में चाहर दीवारी का निर्माण कार्य एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण का कार्य उनके कार्यों के प्राथमिक सूची में दर्ज है। इसलिए इस कार्य में लापरवाही व सुस्ती बरतने वालों पर वे कड़ी से कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करेंगे।

समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कार्य में लापरवाही वें किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही करेंगे। कार्य में षिथिलता बरतने के कारण मढ़ौरा के कार्यक्रम पदाधिकारी का एक माह का मानदेय एवं सोनपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी का दो माह का मानदेय स्थगित रखने के साथ स्पष्टीकरण पूछने का सख्त निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सभी कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षोपरांत लम्बित कार्यों के निष्पादन हेतु समय सीमा तय कर दी गयी। अगली समीक्षा बैठक में कार्यों में शिथिलता की पुनरावृति होने एवं तय समय सीमा पर कार्य पूरा नही करने वालों पर सख्त से सख्त अनुशासनिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी। बैठक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार, डी.आर.डी.ए निदेशक, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थें।