राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव का है।दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी अर्जुन साह ने दर्ज कराई है। जिसमे गांव के ही लालती देवी, जगदीश राय, रिंकू देवी एवं सबरु राम पर मारपीट कर जख्मी करने एवं पांच सौ रुपये छीनने का आरोप लगाया है।वही बचाव में आई पत्नी के साथ भी गलत नियत से दुर्व्यवहार करने की शिकायत की है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी लालती देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें बगल के ही अर्जुन साह को आरोपित कर बताया है कि उक्त नामजद रात्रि में मेरे घर मे घुस गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे। वही मेरी पुत्री रिंकू देवी को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग