पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। नगर पंचायत के राजकीय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक में शनिवार को प्रार्थना सत्र के दौरान विद्यालय में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए गये स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा राष्टगान के अपमान पर विधालय प्राचार्य ने जिलाधिकारी सारण, सिविल सर्जन सारण, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ मशरक को लिखित पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई और उक्त स्वास्थ्य कर्मी पर उचित कार्रवाई करने का निवेदन किया हैं। मामले में राजकीय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के प्राचार्य ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के तरफ से कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किया गया था जिसमें परिसर में कार्यपालक सहायक चन्दन श्रीवास्तव एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी कमर्चारी पहुंचे और बैठकर वैक्सीन आने का इंतजार करने लगे इसी दौरान विद्यालय में प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय गान शुरू हुआ तो बैठें कर्मचारियों के द्वारा कुर्सी पर बैठे ही अर्यामदित व्यवधान उत्पन्न कर राष्ट्रीय गान का अपमान किया गया जब सत्र समाप्ति के बाद जब इस संदर्भ में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के सामने पूछताछ की गई उनके द्वारा अमार्यादित जबाब और व्यवहार किया गया। मामलेे में प्रधानाचार्य ने सभी पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देकर सभी स्वास्थ्य कर्मी पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग