पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार प्रत्येक शनिवार को लगने वाला जनता दरबार का आयोजन सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में आयोजित की गई। जिसमें चार नये मामले आए जिनमें सुनवाई करते हुए तीन मामलों का निष्पादन कर दिया गया वही पहले से छः मामले लम्बित थे जिनमें सुनवाई करते हुए भी तीन मामलो का निष्पादन कर दिया गया। वही बचें मामलों का जांच पड़ताल कर निष्पादन किया जाएगा। कुछ मामलों में विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत कर अगले शनिवार को उपस्थित रहने का फैसला दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग