राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचरौड़ पंचायत के आकूचक गांव निवासी व तरैया प्रखंड के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सारण तटबंध के निचली इलाकों में बसे चंचलिया दियरा, हसनपुर बनिया, समेत जलजमाव की समस्या से जूझ रहे पचरौड़ पंचायत के रसीदपुर, टिकमपुर गांव आकूचक गांव का दौरा किया। पूर्व प्रमुख श्री सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव के सहारे लोगों के घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को जाना तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं के निराकरण की बात कही। वही जलजमाव वाले क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर जल निकासी के सम्बंध में रणनीति बनाई तथा अंचलाधिकारी से बात कर समस्या से अवगत कराया। मौके पर वृजबिहारी राम, गणेश राम, सुरेश सहनी, मनोज ठाकुर, विष्णु नट, राहुल कुमार, श्याम सुंदर माझी समेत अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग